{"_id":"6660eebcc60c8cf372017f27","slug":"ran-away-after-stealing-government-bus-from-narayangarh-bus-stand-police-chased-and-caught-him-panchkula-news-c-87-1-pan1007-112555-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नारायणगढ़ बस स्टैंड से सरकारी बस चुराकर भागा, पुलिस ने पीछाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नारायणगढ़ बस स्टैंड से सरकारी बस चुराकर भागा, पुलिस ने पीछाकर पकड़ा
विज्ञापन
रायपुररानी। मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने नारायणगढ़ बस डिपो से सरकारी बस चुरा ली। बस स्टैंड के चौकीदार की सूचना पर नारायणगढ़ पुलिस ने उसे रायपुररानी क्षेत्र के गांव गढ़ी कोटाहा में पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात एक बजे नारायणगढ़ बस स्टैंड से सरकारी बस तेजी से निकली। इसकी सूचना बस स्टैंड चौकीदार ने नारायणगढ़ पुलिस को दी। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बस लेकर काला अम्ब की ओर निकला है। जिसके बाद पुलिस की टीमें बस के पीछे लग गईं। पुलिस को देख चोर ड्राइवर गांवों से होता हुआ रायपुररानी की ओर तेजी से बढ़ा। रात करीब डेढ़ बजे रायपुररानी पुलिस भी सूचना के आधार पर नारायणगढ़ की ओर बढ़ी।
गांव गढ़ी कोटाहा के पेट्रोल पंप के पास चोर ड्राइवर ने पुलिस को देख बस को खेतों में उतार दिया। बस सड़क किनारे बने नाले को तोड़कर 5 फ़ीट का गड्ढा पारकर खेतों में जा उतरी। इसके बाद रायपुररानी पुलिस ने चोर को पकड़कर नारायणगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया की चोरी करने वाला युवक का नाम रामप्रकाश पुत्र कृष्ण लाल है जोकि लाहा का निवासी है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। आरोपी के साथ दो युवक और थे जोकि रात्रि में मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड के इर्द-गिर्द घूम रहे थे।