फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ragini music echoed in cultural festival, Speaker of the Assembly appreciated

सांस्कृतिक उत्सव में गूंजे रागिनी संगीत, विधानसभा अध्यक्ष ने की सराहना

Thu, 30 Sep 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ragini music echoed in cultural festival, Speaker of the Assembly appreciated
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2021 का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित उत्सव में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जिला भर से आए स्कूली बच्चों ने समूह नृत्य व रागिनी संगीत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुति देख विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है और उनकी प्रतिभा को तराशने में भी मददगार साबित होता है। बीते दिन सेक्टर 11/15 चौक पर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-15 की आरती ने शहीद भगत सिंह का ऐसा बढ़िया चित्र बनाया जो बड़े से बड़ा कलाकार भी नहीं बना सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन

गुप्ता ने स्कूल के लिए अपने निजी कोष से 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। बच्चों में छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने की जरूरत है, जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि होती है। इसके लिए उन्हें मंच प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल देवी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा, डीपीसी संध्या सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व शिक्षक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed