{"_id":"6aaacbdec4d3d885fa06a9c5","slug":"punjab-roadways-employees-announce-strike-from-september-22-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1125418-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब रोडवेज कर्मियों ने 22 सितंबर से हड़ताल का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब रोडवेज कर्मियों ने 22 सितंबर से हड़ताल का किया एलान
विज्ञापन
सरकार के साथ बैठक स्थगित, अब 24 सितंबर को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने की घोषणा की है। इसी क्रम में यूनियन ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
यूनियन के नेता शमशेर सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री के साथ वीरवार को एक बैठक तय थी। यह बैठक अब 24 सितंबर के लिए स्थगित कर दी गई है। सरकार द्वारा बार-बार बैठकें आगे बढ़ाने से यूनियन ने दोबारा हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यूनियन की मुख्य मांगों में अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को पक्का करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, वे नौकरी से निकाले गए कर्मियों को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग भी यूनियन की प्राथमिकताओं में है।