फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prostitution cases on rise in Chandigarh, spa/massage centers to have rules on lines of Delhi HC

Chandigarh: बढ़ रहे वेश्यावृत्ति मामलों पर HC सख्त, कहा-स्पा/मसाज सेंटरों के लिए दिल्ली की तर्ज पर बने नियम

Thu, 17 Aug 2023 01:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 01:27 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि शहर में लगातार वेश्यावृत्ति के मामले बढ़ रहे हैं। कोर्ट ने प्रशासन से शहर में चल रहे स्पा सेंटरों के बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि वर्तमान में 71 स्पा सेंटर चल रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया कि 2018 से लेकर अब तक वेश्यावृत्ति के 16 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 5 ऐसे हैं जो 2023 में ही दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
Prostitution cases on rise in Chandigarh, spa/massage centers to have rules on lines of Delhi HC
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार स्पा/मसाज सेंटर के मालिक की जमानत याचिका को रद्द करते हुए यूटी प्रशासन को आदेश दिया है कि दिल्ली की तर्ज पर ही इन सेंटरों के लिए नियम बनाने पर विचार किया जाए। हाईकोर्ट ने इस दौरान शहर में बढ़ रहे वेश्यावृत्ति के मामलों पर भी चिंता जताई है। वर्तमान में चंडीगढ़ में 71 स्पा सेंटर चल रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया कि 2018 से लेकर अब तक वेश्यावृत्ति के 16 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 5 ऐसे हैं जो 2023 में ही दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: मां से 100 रुपये लेकर तिरंगा खरीदने गई थी बच्ची, पड़ोसी ने पैसे छीन पी शराब, फिर की दरिंदगी
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए स्पा सेंटर मालिक नागराज ने सेक्टर 36 में वेश्यावृत्ति व अन्य धाराओं में दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी नियमों का पालन नहीं किया गया। आस-पास के लोगों को कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया और सही मंजूरियां भी नहीं ली गईं। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में वुमन हेल्पलाइन की टीम को साथ में लेकर कार्रवाई को पूरा किया गया था। इसके साथ ही गिरफ्तारी की मंजूरी के लिए मजिस्ट्रेट को आवेदन किया गया था जिसने मंजूरी दे दी थी। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि टीम की ओर से नियमों का पालन करने में कोई चूक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची पर बेहद गंभीर आरोप
कोर्ट ने कहा कि स्पा सेंटर में छापे के दौरान कई लड़कियां, स्टाफ व कस्टमर हिरासत में लिए गए थे। पकड़ी गई लड़कियों ने बयान में बताया था कि उन्हें जालंधर से स्पा में मसाज का काम बता कर चंडीगढ़ लाया गया था और बाद में इस गलत काम में डाल दिया गया। इसके अतिरिक्त स्टाफ ने भी अवैध गतिविधियों की बात स्वीकार की है। याची पर बेहद गंभीर आरोप हैं और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है ताकि इन अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही आरोपों पर फैसला लेना ट्रायल कोर्ट का काम है।

बढ़ते मामलों पर कोर्ट ने जताई चिंता
केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि शहर में लगातार वेश्यावृत्ति के मामले बढ़ रहे हैं। कोर्ट ने प्रशासन से शहर में चल रहे स्पा सेंटरों के बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि वर्तमान में 71 स्पा सेंटर चल रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया कि 2018 से लेकर अब तक वेश्यावृत्ति के 16 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 5 ऐसे हैं जो 2023 में ही दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए हाईकोर्ट ने हैरानी जताई कि शहर में इन सेंटरों के संचालन से जुड़े दिशा निर्देश मौजूद नहीं हैं। ऐसे में कोर्ट ने अब दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ को इसके लिए दिशा निर्देश तैयार करने पर विचार करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed