{"_id":"64dd8cfc001c4cb1a90e49c6","slug":"misdeed-with-girl-child-day-before-independence-day-in-chandigarh-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: मां से 100 रुपये लेकर तिरंगा खरीदने गई थी बच्ची, पड़ोसी ने पैसे छीन पी शराब, फिर की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: मां से 100 रुपये लेकर तिरंगा खरीदने गई थी बच्ची, पड़ोसी ने पैसे छीन पी शराब, फिर की दरिंदगी
Thu, 17 Aug 2023 08:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:30 AM IST
सार
पीड़िता की मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को दबोच लिया। शिकायतकर्ता महिला के छह बच्चों में पीड़िता सबसे छोटी है। वह 14 अगस्त को सुबह 7 बजे के लगभग तिरंगा लेने घर से निकली थी।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले चंडीगढ़ में सातवीं में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची से 28 वर्ष के पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची मां से 100 रुपये लेकर तिरंगा खरीदने के लिए गई थी। आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया और उससे 100 रुपये छीन लिए। वह 50 रुपये की शराब लेकर आया और जंगली क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे दुष्कर्म और अपहरण के आरोपों में गिरफ्तार किया है। जंगली क्षेत्र में यह वारदात हुई।
यह भी पढ़ें: बुरा जो देखन मैं चला: बेटी-दामाद को मारने की दी सुपारी, बदमाशों ने मां-बाप को ही मार डाला, वजह हैरान कर देगी
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को दबोच लिया। शिकायतकर्ता महिला के छह बच्चों में पीड़िता सबसे छोटी है। वह 14 अगस्त को सुबह 7 बजे के लगभग तिरंगा लेने घर से निकली थी। उनकी बेटी ने झंडा खरीदने के लिए उनसे 100 रुपये लिए थे।
विज्ञापन
जब उनकी बेटी काफी देर बीतने पर भी घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढा और धनास की झील के पास आरोपी को उन्होंने बेटी के साथ देखा तो वह भाग गया। पूछने पर उनकी बेटी ने बताया कि वह तिरंगा खरीदने जा रही थी कि तभी आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया।
बच्ची से 100 रुपये लेकर आरोपी 50 रुपये की शराब लेकर आया, बाकी पैसे उसने बच्ची को वापस कर दिए। इसके बाद जंगल में दुष्कर्म किया। चंडीगढ़ पुलिस के संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म करने की धाराओं समेत पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।