{"_id":"663d6391b78ebfec2f0623e4","slug":"problems-discussed-in-the-meeting-of-panchkula-chamber-of-commerce-and-industry-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-8063-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक बैठक हुई। इसमें पंचकूला के लगभग 150 उद्योगपतियों ने शिरकत की। उन्होंने पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। इस मौके पर पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन अरुण ग्रोवर ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव, कूड़े और रेन वॉटर की समस्या पर बात की। उन्होंने फुटपाथ के किनारे नई टाइल्स लगाने का भी सुझाव दिया।
इस बैठक में पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र के पार्क की स्थिति को सुधारने, सीवर की उचित सफाई और सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या की बात भी रखी। पंचकूला चेंबर के सदस्यों ने एफएआर शुल्क (एचएसआईआईडीसी) को कम करवाने पर भी चर्चा की। पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन अरुण ग्रोवर ने कहा कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया की काफी लंबे समय से आ रही समस्याओं को प्रकाश में लाकर, उन समस्याओं का समाधान करवाना था।
मीटिंग में पंचकूला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन अरुण ग्रोवर के साथ-साथ प्रधान अमरनाथ गोयल, उपप्रधान रोहित सेन, महासचिव राजन नंदा, संयुक्त सचिव महेश सभरवाल, ऑर्गेनाइज्ड सेक्रेटरी डीपी सिंघल और अजय गुप्ता, विनय बंसल, सुमित अग्रवाल, पुनीत गुप्ता और अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।