{"_id":"65a7016fd20bae431d040877","slug":"pran-pratishtha-program-will-be-shown-live-in-shrimata-mansa-devi-temple-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-8481-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में लाइव दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में लाइव दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीमाता मनसा देवी मंदिर, कालका स्थित श्रीकाली माता मंदिर और चंडीमाता मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या का लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीनों मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। तीन दिन बाद मंदिरों को फूल और लाइटों से सजाने का काम शुरु हो जाएगा। भक्त आराम से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख सकें इसके लिए श्राइन बोर्ड द्वारा उचित व्यवस्था की जाएगी।
श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एलईडी स्क्रीन के सामने कुर्सियां लगाई जाएंगी। मंदिरों में सुबह से ही सुंदरकांड का पाठ, राम नाम का जाप किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में राम नाम की धुन निरंतर चलती रहेगी। भक्तों को हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद भक्तों के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिन पहले ही मंदिर फूलों और लाइटों से सजा दिए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीनों मंदिरों में तैयारियां शुरु हो गई हैं।
अन्य मंदिरों में भी होगा कार्यक्रम
प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सेक्टर-25 हनुमान मंदिर, सेक्टर-21 श्री शिव मंदिर, सेक्टर-15 श्री रघुनाथ मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। सेक्टर-21 श्री शिव मंदिर में 22 तारीख की रात को आतिशबाजी की जाएगी और 150 किलो लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। सेक्टर-25 हनुमान मंदिर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-15 श्री रघुनाथ मंदिर में भगवान श्री राम का राजतिलक किया जाएगा। मंदिर को 501 दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
तीनों मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। मंदिरों को फूलों लाइटों से सजाया जाएगा। भक्तों की सुविधाओं के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष प्रबंध किए जाएंगे। - श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, सेक्रेटरी, शारदा प्रजापति