{"_id":"5dfbd82c8ebc3e87b3689430","slug":"positive-news-pkl-office-news-pkl360504640","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिसंबर से कालका-शिमला रेल ट्रेक पर दौड़ेगी ‘हिम दर्शन एक्सप्रेस’, तो लुत्फ उठाएं पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिसंबर से कालका-शिमला रेल ट्रेक पर दौड़ेगी ‘हिम दर्शन एक्सप्रेस’, तो लुत्फ उठाएं पर्यटक
Fri, 20 Dec 2019 11:11 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
कालका शिमला ट्रैक
आगामी विंटर सीजन और स्कूलों में सर्दियों की पड़ने वाली छुट्टियों के मद्देनजर रेलवे विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल ट्रैक पर आगामी 25 दिसंबर से एक नई ट्रेन ‘हिम दर्शन एक्सप्रेस’ का संचालन करने जा रहा है। उक्त ट्रेन हॉली डे स्पेशल ट्रेन के स्थान पर चलाई जाएगी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हिम दर्शन एक्सप्रेस कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे शिमला के लिए रवाना होगी और दोपहर 12:55 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं शिमला से दोपहर 3:50 पर रवाना होगी व रात्रि 9:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 6 विस्टाडोम कोच और एक अन्य कोच सहित सात कोच होंगे।
रेलवे द्वारा उक्त ट्रेन को आगामी 25 दिसंबर से अगले वर्ष 24 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है।