फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   police case in case to sold post office undelivered letters on scrap shop

चंडीगढ़ः डाक और धार्मिक पत्रिकाओं को कबाड़ में बेचने पर केस दर्ज, रिमांड पर भेजा गया आरोपी

Thu, 12 Sep 2019 03:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
police case in case to sold post office undelivered letters on scrap shop
पोस्ट लैटर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित एक कबाड़ की दुकान में मंगलवार शाम इंडिया पोस्ट के नौ बड़े बैग में 284 किलो मैगजीन और डाक बेचने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलरामपुर (यूपी) निवासी पवन कुमार उर्फ पिंटू (33) के रूप में हुई है। बुधवार आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को सेक्टर 23 निवासी बिजनेसमैन भूपिंदर सिंह ने बताया था कि उन्हें रतवाड़ा साहिब से फोन आया कि सेक्टर 24 में कोई धार्मिक पत्रिकाएं कबाड़ में बेच रहा है। उसे खुद खरीद लें ताकि किसी प्रकार का बेअदबी न हो जाए। भूपिंदर सिंह जब सेक्टर 24 में कबाड़ी की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर काफी मात्रा में चिट्ठियों और पत्रिकाओं की छंटाई की जा रही थीं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलने पर डाक विभाग के आला अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


जब यह पता चला कि वहां पर धार्मिक पत्रिकाएं कबाड़ी के पास बेची जा रही थीं तो इंडिया पोस्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डाक को अपने कब्जे में ले लिया। पिंटू नाम के एक आदमी ने 2720 रुपये देकर इन डाक सामग्रियों को सेक्टर 17 के पोस्ट ऑफिस से खरीदा है। वह उसे कबाड़ में बेचने के लिए सेक्टर 24 के बूथ नंबर 176 में लाया था। मौके पर पहुंची पुलिस पिंटू को साथ ले गई है। सेक्टर-17 पुलिस ने धार्मिक किताबों को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट के एक अधिकारी का कहना था कि ये वर्ष 2015-16 के मैगजीन हैं। वे बल्क में पोस्ट के लिए आती हैं। जितनी संख्या में उसे गंतव्य तक भेजना होता है उसे ही गिनती कर भेजते हैं बाकी वहीं रह जाती हैं। यह स्क्रैप भी हो सकता है। सेक्टर 24 के गुरु नानक वेस्ट पेपर के मालिक राम सिंह ने बताया कि उनके पास कबाड़ लेकर जो व्यक्ति आया था वह दुकान के बाहर छंटाई कर रहा था। उन्होंने उसका सामान नहीं खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed