फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PMDA is giving new impetus to urban development, focus on cleanliness, roads and infrastructure: Pandurang

शहरी विकास को नई गति दे रहा है पीएमडीए, स्वच्छता, सड़कों और आधारभूत ढांचे पर फोकस : पांडुरंग

Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
PMDA is giving new impetus to urban development, focus on cleanliness, roads and infrastructure: Pandurang
पंचकूला। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) शहर को स्वच्छ और सुनियोजित बनाने के साथ शहरी विकास को नई गति दे रहा है। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्राधिकरण ने ड्रेनों की सफाई का काम पूरा कर लिया है, जिसके चलते मौजूदा बारिश के सीजन में जलभराव की समस्या से लोगों को पूरी तरह से निजात मिली है।
विज्ञापन

पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.मकरंद पांडुरंग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मानसून सीजन से पहले विभिन्न बैठकों के माध्यम से प्रदेशभर में ड्रेनों वे नालों की सफाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिसके अनुरूप प्राधिकरण ने बीते दिनों बरसाती पानी के नालों की सफाई का व्यापक अभियान चलाया और बीइएल फैक्टरी से औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए परशुराम (अमरटेक्स) चौक तक खुला नाला साफ किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, दो प्रमुख नालों (एमडीसी से राजीव इंदिरा कॉलोनी तक तथा सेक्टर-1 से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 तक) के अवरोध हटाकर भी जल निकासी सुनिश्चित की गई है। सड़कों के किनारे पानी जमा न हो इसके लिए नियमित रूप से सड़कों की नालियों की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएमडीए के गठन के बाद से शहर में सड़कों की विशेष मरम्मत, बरसाती नालों की सफाई, हरित पट्टियों व पार्कों के रखरखाव, एसटीपी, डब्ल्यूटीपी के संचालन जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। 1 अप्रैल, 2024 के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व नगर निगम, पंचकूला से परिसंपत्तियां अधिग्रहित कर प्राधिकरण ने अपने कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण
उन्होंने बताया कि एचएसवीपी से हस्तांतरित 11 प्रमुख पार्कों और 19 हरित पट्टियों को अपग्रेड किया जा रहा है। 13.13 करोड़ रुपये की लागत से फव्वारे, ओपन जिम, पगडंडी निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। हर्बल पार्क, सेक्टर-26 के पुनर्विकास का कार्य भी शुरू हो चुका है।

251.17 करोड़ की स्वीकृत और 446.28 करोड़ की परियोजनाएं पाइपलाइन में
उन्होंने बताया कि शहर की आधारभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पीएमडीए की ओर से 251.17 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से कई परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुछ का कार्य आवंटन भी हो चुका है। साथ ही 446.28 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनमें प्रमुख रूप से सेक्टर 32 में 173 करोड़ रुपये की शूटिंग रेंज, राजीव इंदिरा कॉलोनी में 36 करोड़ रुपये की लागत से 10 एमएलडी एसटीपी, 28.50 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-5सी एमडीसी में एसटीपी और 28.78 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-7 में एसटीपी, राजीव गांधी पार्क का अपग्रेडेशन, अटल पार्क का निर्माण, तथा 150 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) की स्थापना शामिल है। वहीं सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed