{"_id":"60e2163b8ebc3ebb4c4fe571","slug":"pleasant-18-plus-people-will-be-under-vaccine-protection-till-august-panchkula-news-pkl4189831168","type":"story","status":"publish","title_hn":"यही गति रही तो अगस्त तक सुरक्षा घेरे में होंगे 18 प्लस वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यही गति रही तो अगस्त तक सुरक्षा घेरे में होंगे 18 प्लस वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण कमजोर होने के बाद अब टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। अब रोजाना 1 से 1.50 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पिछले 9 दिनों में ही 11 लाख 85 हजार से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही गति रही तो अगस्त माह में 18 प्लस वाले करीब 1.80 करोड़ सभी लोगों को टीका लग जाएगा। प्रदेश की कुल जनसंख्या 2.59 करोड़ है। इनमें से अब तक 94 लाख से अधिक लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। इस समय केंद्र से प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में दवा मिल रही है। इसलिए टीका केंद्रों की संख्या बढ़कर 300 पार पहुंच गई है। अब युवाओं समेत सभी को
स्लॉट मिल रहे हैं।
प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू हुआ वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल-मई में टीकाकरण धीमा रहा। इसको बढ़ाने के लिए 21 जून को प्रदेश में वैक्सीनेशन को लेकर मेगा ड्राइव चलाया गया था। करीब 3700 केंद्रों पर 6.27 लाख लोगों को टीका लगाया गया था। 22 से 25 जुलाई तक रोजाना का आंकड़ा औसतन 50 से 60 हजार रहा। अब वैक्सीन मिलने के बाद टीकाकरण में तेजी आ गई है। अब तक 78,38,127 ने पहला और 16 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवाई हैं। एनएचएम के एक अधिकारी ने बताया कि अब उनके स्टाक में पर्याप्त वैक्सीन है।
4 माह में 8 लाख ने ली दोनों डोज, एक माह में ही आंकड़ा 8 लाख से पार
टीकाकरण के आंकड़ों के अनुसार, 16 मई तक केवल 8 लाख लोगों ने ही दोनों डोज ली थी। इसके बाद से अब तक एक माह कुछ ही दिनों में करीब 8 लाख से भी अधिक लोग वैक्सीन ले चुके हैं। प्रदेश में अब दोनों डोज लेने वालों की संख्या
विज्ञापन
16 लाख से पार हो चुकी है। अब तक 60 साल से अधिक वाले 26,01,660, 45 से 60 साल वाले 26,91,701 और 18 से 44 साल के सबसे अधिक 41,13,880 युवा टीका लगवा चुके हैं।
तिथि टीकाकरण
25 जून 140408
26 जून 117324
27 जून 47499
28 जून 136172
29 जून 138172
30 जून 105274
1 जुलाई 185602
2 जुलाई 173254
3 जुलाई 141467
सबसे अधिक गुरुग्राम व कम नूंह में टीकाकरण
गुरुग्राम 1482394
फरीदाबाद 918174
सोनीपत 529974
हिसार 404924
अंबाला 652514
करनाल 515780
पानीपत 325598
रोहतक 337846
रेवाड़ी 345596
पंचकूला 328839
कुरुक्षेत्र 308367
यमुनानगर 392782
सिरसा 384690
महेंद्रगढ़ 326768
भिवानी 340819
झज्जर 334160
पलवल 307549
फतेहाबाद 260939
कैथल 268579
जींद 270492
नूंह 111797
चरखीदादरी 258660