फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Platform of 47 trains including Vande Bharat, Shatabdi will be changed from 25, three trains canceled

Panchkula News: वंदे भारत, शताब्दी सहित 47 ट्रेनों का 25 से बदलेगा प्लेटफॉर्म, तीन ट्रेनें रद्द

Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Platform of 47 trains including Vande Bharat, Shatabdi will be changed from 25, three trains canceled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन 25 से 27 अक्तूबर तक बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का काम चल रहा है। इसमें कंकोर्स के निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म को बंद किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के बंद होने के बाद वंदे भारत, शताब्दी, जन शताब्दी सहित 47 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ और मोहाली आने व जाने वाली तीन ट्रेनों को 25 और 28 अक्तूबर तक रद्द कर दिया गया है। इस बीच मोहाली में भी 10 ट्रेनों का स्टाॅपेज किया गया है। इस दौरान मोहाली के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए चंडीगढ़ स्टेशन नहीं आना पड़ेगा। वे वहीं से यात्रा शुरू कर सकेंगे। इसके साथ 24 से 27 अक्तूबर तक आठ ट्रेनें घग्गर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।

ये तीन ट्रेनें तीन दिन रद्द रहेंगी
-14630 फिरोजपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 25 से 27 तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ और मोहाली नहीं आएगी।
-14629 चंडीगढ़ फिरोजपुर एक्सप्रेस 26 से 28 अक्तूबर तक चंडीगढ़ और मोहाली से नहीं चलेगी।

-12241 चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट चंडीगढ़ के बजाय खरड़ से चलेगी।



25 से 27 अक्तूबर तक मोहाली में रुकेंगी 10 ट्रेनें....
-14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस
-14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस
-18101 टाटानगर-जम्मू एक्सप्रेस
-18102 जम्मू-टाटा नगर एक्सप्रेस
-18309 सबलपुर-जम्मू एक्सप्रेस
-18310 जम्मू- सबलपुर एक्सप्रेस
-11905 आगरा-होशियापुर एक्सप्रेस
-11906 होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस
-22447 नई दिल्ली से अंब अंदौरा (वंदे भारत एक्सप्रेस)
-22448 अंब अंदौरा से नई दिल्ली (वंदे भारत एक्सप्रेस)




24 से 27 अक्तूबर तक घग्गर रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी आठ ट्रेनें

-14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस
-14332 कालका- दिल्ली एक्सप्रेस
-12057 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक (जन शताब्दी)

-12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली (जन शताब्दी)

-12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस

-14217 प्रयागराज से चंडीगढ़ (ऊंचाहार एक्सप्रेस)
-14218 चंडीगढ़ से प्रयागराज (ऊंचाहार एक्सप्रेस)



इन ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलेगा
-12311 नेता जी एक्सप्रेस हावड़ा से कालका, प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 5 पर आएगी
-14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफार्म 1 के बजाय 3 से चलेगी
-18309-18101 टाटा नगर जम्मू एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 चलेगी
-14504 वैष्णो देवी कालका एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 4 से चलेगी

-14503 कालका से वैष्णो देवी प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 से चलेगी
-12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 से चलेगी

-12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 से चलेगी
-194011-साबरमीत-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 से चलेगी

-22447 अंब अंदौरा से नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 के बजाय 3 से चलेगी
-04593 अंबाला-नग्गल डैम पैसेंजर प्लेटफार्म 01 नहीं 03 से चलेगी
-146015 लखनऊ अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 नहीं 3 से चलेगी
-14795 एकता एक्सप्रेस भिवानी से कालका प्लेटफॉर्म 1 से नहीं 3 से चलेगी

-12011 कालका नई दिल्ली शताब्दी प्लेटफॉर्म 1 नहीं 3 से चलेगी
-12012 नई दिल्ली कालका शताब्दी प्लेटफॉर्म 1 नहीं 3 से चलेगी

-22455 शिरडी-कालका एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 नहीं 5 से चलेगी
-22456 कालका-शिरडी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 नहीं 4 से चलेगी।
-04570-69 कालका-अंबाला एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 नहीं 3 से चलेगी।
-22709-हजूर साहिब से अंब अंदौरा नांदेड़ साहिब सुपर फास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 नहीं 3 से चलेगी।

-12925 पश्चिम एक्सप्रेस मुंबई से अमृतसर प्लेटफॉर्म 1 नहीं 4 से चलेगी।
-12926 पश्चिम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 2 से नहीं 3 से चलेगी।
-04689 प्लेटफॉर्म 1 से नहीं 4 से चलेगी।
-12057 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली शताब्दी प्लेटफॉर्म 1 से नहीं 3 से चलेगी।

-04569 अंबाला-कालका एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 नहीं 3 से चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed