फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plasma therapy used for the first time on a corona patient in Punjab

पंजाब में पहली बार की गई कोरोना मरीज की प्लाज्मा थेरेपी, परिणामों पर डॉक्टरों की निगरानी

Sat, 13 Jun 2020 12:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Plasma therapy used for the first time on a corona patient in Punjab
प्लाज्मा थेरैपी - फोटो : social media
कोविड-19 की रोकथाम के लिए गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट द्वारा इलाज के नए तरीकों के तहत राज्य की पहली प्लाज्मा थेरेपी की गई है। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि फरीदकोट में डॉक्टरों की टीम ने कोविड के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीज को यह थेरेपी दी है।
विज्ञापन


यह अस्पताल आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च) के तहत नेशनल क्लीनिकल ट्रायल के हिस्से के तौर पर इस थेरेपी की शुरुआत करने वाला देश का अग्रणी संस्थान बन गया है। सोनी ने बताया कि पंजाब में कोविड-19 के मरीज को दी गई यह पहली थेरेपी है।
विज्ञापन


कोरोना से निपटने को पंजाब के हर घर पर रहेगी नजर, क्वारंटीन का नया नियम, अमल में लाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उद्देश्य के लिए कुछ दिन पहले जीजीएस चिकित्सा कॉलेज फरीदकोट में कोविड से स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा लेकर स्टोर किया गया था। यह प्लाज्मा इस वायरस से गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को दिया गया। प्लाज्मा थेरेपी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और वह निगरानी अधीन है।

क्या है प्लाज्मा थेरेपी

क्या है प्लाज्मा
प्लाज्मा खून का तरल और पारदर्शी भाग होता है। यह हल्का पीला होता है। यह 92 फीसदी तक पानी से मिलकर बना होता है। रक्त का 55 फीसदी हिस्सा प्लाज्मा ही होता है।

क्या है प्लाज्मा थेरेपी
जब इंसान किसी रोगाणु के संपर्क में आता है तो शरीर उसे खत्म करने के लिए एंटीबॉडी बनाता है। ये एंटीबॉडी प्लाज्मा में भी मिलती हैं। जब मरीज संक्रमण से ठीक हो जाता है, तब ये एंटीबॉडी कुछ समय तक प्लाज्मा में मौजदू रहती हैं। कई दफा आपकी एंटीबॉडी दूसरे में फैले संक्रमण से भी लड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed