{"_id":"6ad768e5c7243193a50a64a4","slug":"free-dialysis-services-to-be-launched-in-15-sub-divisions-and-one-district-hospital-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1094-1154737-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 15 उपमंडल व एक जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 15 उपमंडल व एक जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस होगी शुरू
विज्ञापन
टेंडर जारी, जिला अस्पतालों के नहीं लगाने होंगे चक्कर, नारायणगढ़ से हांसी तक के अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में किडनी के मरीजों को राहत देने के लिए 15 उपमंडल अस्पतालों व एक जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डाॅ. मनीष बंसल ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए जिला अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें अपने नजदीकी उपमंडल अस्पताल में ही यह सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा।
जिन उपमंडल अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने की योजना है उनमें नारायणगढ़, लाडवा, सिवानी, टोहाना, बल्लभगढ़, पटौदी, असंध, गोहाना, गुहला, नरवाना, महम, डबवाली, कोसली, महेंद्रगढ़ व कनीना शामिल हैं। इसके अलावा हांसी जिला अस्पताल में भी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी।
डायलिसिस किडनी के उन मरीजों के लिए जरूरी प्रक्रिया है जिनकी किडनी खून को ठीक से साफ नहीं कर पाती। ऐसे मरीजों को नियमित अंतराल पर डायलिसिस करवाना पड़ता है। कई मरीजों को सप्ताह में कई बार अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में दूर स्थित अस्पताल तक पहुंचना उनके लिए परेशानी भरा होता है। उपमंडल अस्पतालों में यह सुविधा मिलने से छोटे शहरों और आसपास के गांवों में रहने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। डॉ. मनीष बंसल के अनुसार डायलिसिस सेवा शुरू करने के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और जरूरी व्यवस्थाएं होने के बाद अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पतालों में आवश्यक मशीनों, उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जाएगा। अब तक मुफ्त डायलिसिस की सुविधा का करीब दो लाख मरीज लाभ उठा चुके हैं।