फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rally against CAA and NRC in Chandigarh

चंडीगढ़: विरोध रैली में घुसे सीएए-एनआरसी समर्थक की पिटाई, पुलिस को भी सौंपा

Sun, 09 Feb 2020 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Rally against CAA and NRC in Chandigarh
सीएए-एनआरसी रैली में पहुंचा युवक लोगों से बचने की कोशिश करता हुआ। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर 20 के जामा मस्जिद के साथ लगते ग्राउंड में शनिवार को चल रहे सीएए और एनआरसी के प्रदर्शन के बीच एक व्यक्ति घुस गया। उसने अपने हाथ में सीएए और एनआरसी के समर्थन में तख्ती ले रखी थी। उसने जैसे ही तख्ती को ऊपर उठाया रैली में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे थप्पड़ भी मारे। यह घटना तब हुई, जब सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट भानु प्रताप सिंह उपस्थित लोगों को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस रैली का आयोजन ट्राइसिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से किया गया। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ने बाद में छोड़ दिया। पुलिस का कहना था कि व्यक्ति के खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं दी है। हालांकि, पुलिस ने व्यक्ति की पहचान पूछने की भी जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन


इंसानियत के नाम पर नागरिकता दो : मोहम्मद उस्मान
रोष प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए लुधियाना के नायब इमाम मोहम्मद उस्मान ने कहा कि हम सभी ने अंग्रेजों की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की तो आप की क्या हैसियत है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग में सभी लोगों ने कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि ये मिट्टी साड्डी है यह मुल्क साड्डा है। बंदा वहीं जो आजाद देश में जमे और आजाद देश में मरे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के राज में बोलने पर फांसी हो जाती थी। उस समय नहीं डरे तो अब क्यों डरेंगे। उस समय फतवे के साथ ही फांसी होती थी। अब तो फतवे पर माल मिलता है। यह लड़ाई आत्म सम्मान की लड़ाई है।
विज्ञापन


देश के लोग खड़े हो जाने पर तोप तमंचा धरे रह जाते हैं : भानु प्रताप सिंह
रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस लड़ाई को लड़नी है और जीतनी है। हिंदू एजेंडा नहीं चलने देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश की 57 पब्लिक सेक्टर के संस्थानों की हालत बदतर कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि जब देश के लोग खड़े हो जाते हैं तो तोप और तमंचा धरे के धरे रह जाते हैं। हम सभी को संविधान बचाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि जनता ही विपक्ष है। देश की जनता ने लड़ाई शुरू की है और देश की जनता ही इस लड़ाई को समाप्त करेगी। इस रोष प्रदर्शन को लुधियाना के नायब इमाम मोहम्मद उस्मान के अलावा प्रो. मंजीत सिंह, इंद्र जीत सिंह ग्रेवाल, मौलाना अजमल खान, मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी, कंवलजीत सिंह, कारी, शमशेर सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मंच का संचालन एडवोकेट मोहम्मद सलीम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed