फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Permits of non-tax paying operators will be cancelled: Bhullar

टैक्स न देने वाले आपरेटरों के परमिट रद्द होंगे : भुल्लर

Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Permits of non-tax paying operators will be cancelled: Bhullar
चंडीगढ़। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के टैक्स डिफॉल्टर बस ऑपरेटरों को जल्द से जल्द टैक्स जमा करवाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की सूरत में नई बस समय-सारिणी में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा और उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब सिविल सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान भुल्लर ने उच्चाधिकारियों को हिदायत की कि विभाग की आमदनी बढ़ाने की ओर खास ध्यान दिया जाए ताकि पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पनबस को फिर बुलंदियों तक पहुंचाया जा सके। परिवहन मंत्री ने विभाग में बायोमेट्रिक हाजिरी को भी सुनिश्चित बनाने को कहा है। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि विभाग द्वारा आम लोगों को दी जा रही सेवाओं को समयबद्ध ढंग से मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

भुल्लर ने अधिकारियों को हिदायत की कि पंजाब के बेरोजार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बस परमिट जारी किए जाएं और इस प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और यह कार्य संबंधित नीति के अंतर्गत पूरा किया जाए। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने परमिट रूटों में अवैध विस्तार करके बसें चलाने जैसे मामलों की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी और प्राइवेट बसों का बस अड्डों के अंदर से होकर जाना सुनिश्चित बनाने की हिदायत देते हुए कहा कि उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने डिपुओं में खाली खड़ी बसों को चलाने के आदेश भी दिए, जिससे विभाग की आमदनी में वृद्धि की जा सके। इसी तरह मंत्री ने डिपुओं में चालकों और कंडक्टरों का स्टाफ तर्कसंगत बनाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी-चिंतपूर्णी-ज्वाला जी तक बस
तीर्थ स्थलों पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए लालजीत भुल्लर ने प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद को खास तौर पर पट्टी-माता चिंतपूर्णी-ज्वाला जी तक बस चलाने के लिए कहा।

बस ट्रैकिंग सिस्टम मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम का लिया जायजा
परिवहन मंत्री ने पंजाब रोडवेज और पनबस के मुख्य कार्यालय में बस ट्रैकिंग सिस्टम मॉनिटरिंग और कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद ने मंत्री को बताया कि यह सिस्टम अब तक पनबस/पंजाब रोडवेज की 1354 बसों में लागू किया जा चुका है, जो आम लोगों खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बना रहा है। बसों के पारदर्शी और समयबद्ध आने-जाने के लिए केंद्रीय निगरानी और कंट्रोल रूम चंडीगढ़ में स्थापित किया गया है, जहां वीटीएस द्वारा बसों की तेज रफ्तार, गलत ढंग से ब्रेक लगाने और तेज भगाने, बसों का रात ठहराव, निर्धारित स्थानों के बजाय किसी अन्य जगह पर रुकना, बसों का ढाबों पर 25 मिनट से अधिक रुकना, रूट बदलना, शहरों से बाहर-बाहर होकर गुजर जाना, निश्चित स्टॉप पर ना रुकना, काउंटरों से बसों के आने और जाने की असल समय की निगरानी, बसों की असल यात्रा की दूरी आदि के बारे में जांच की जा रही है। इसके अलावा सिस्टम द्वारा बसों की निगरानी संबंधित डिपुओं के जनरल मैनेजरों और केंद्रीय कंट्रोल रूम के जरिये की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed