फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   People of Gujarat made up their mind to throw out BJP: Mann

गुजरात के लोगों ने भाजपा को बाहर करने का बनाया मन : मान

Mon, 17 Oct 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
People of Gujarat made up their mind to throw out BJP: Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर आम आदमी पार्टी (आप) के हक में जनादेश देने का मन बना लिया है। रविवार को गुजरात के भावनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के हक में चलने वाली हवा, आंधी में बदल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में बदलाव का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है, लेकिन यह पार्टी एमएलए एक्सचेंज पार्टी बनकर रह गई है। इसके ज्यादातर विधायक दूसरी पार्टियों द्वारा अपने में मिलाए जा रहे हैं। मान ने कहा कि भगवा पार्टी लोगों की दौलत लूटने के लिए जिम्मेदार है। गुजरात के लोग भी उन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जो कभी 2022 के चुनाव से पहले पंजाब के लोग भुगत चुके हैं। गुजरात बेहद गंभीर कृषि संकट का सामना कर रहा है। स्कूलों और अस्पतालों की हालत खराब है। सड़कें बदतर हालत में हैं। 2022 के चुनाव से पहले पंजाब में भी यही हालात थे। भगवंत मान ने कहा कि हालात तभी बदल सकते हैं, अगर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed