फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   parking problem, panchkula parking problem, traffic jaam, panchkula traffic jaam, panchkula

पंचकूला में रोड पर वाहनों की पार्किंग, नतीजा ट्रैफिक जाम

Fri, 27 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
parking problem, panchkula parking problem, traffic jaam, panchkula traffic jaam, panchkula
पंचकूला में रोड पर वाहनों की पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला की रोड भी कार पार्किंग की समस्या से जूझने लगी हैं। हालात यह हैं कि वाहन चालक जहां तहां रोड पर अपनी कार पार्क कर देते हैं और नतीजा होता है ट्रैफिक जाम। पंचकूला के ज्यादातर सेक्टरों की मार्केट की मुख्य सड़कों पर दोपहर से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। पंचकूला में ऐसे हालात बनते हैं सेक्टर-9, सेक्टर-11, सेक्टर-10, सेक्टर-7 और सेक्टर-15 की मार्केट में। 
विज्ञापन


सेक्टर-11 की मुख्य सड़क पर सुबह दस बजे से ही वाहन खड़े होने शुरू हो जाते हैं। वाहनों की यह लाइन बस स्टैंड चौक से लेकर सेक्टर-11 की मार्केट के खत्म होने तक रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि सेक्टर-11 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर लाइट प्वाइंट के नजदीक अक्सर पुलिस का नाका लगता है पर पुलिस कर्मी वाहन पार्क करने वालों का कोई चालान नहीं करते। ऐसी ही हालत होती है पंचकूला सेक्टर-14 में मंडी लगने वाले दिन।
विज्ञापन


लोग अपनी कारें पार्किंग में पार्क न करर्के ोड पर पार्क करके ही सब्जी लेने चले जाते हैं। इसके कारण सेक्टर-14 की ओर से परशुराम चौक की ओर आने वाली सड़क दोनों ओर से जाम हो जाती है। सेक्टर-15 में लगने वाली मंडी के दिन भी सेक्टर-15 और इंडस्ट्र्यिल एरिया की डिवाइडिंग रोड का यही हाल होता है। वाहन चालकों द्वारा कार पार्किंग सड़क पर ही कर दी जाती है. जिससे सेक्टर-17, इंडस्ट्रियल एरिया, परशुराम चौक की ओर से आने वाला ट्रैफिक बाधित हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार होते हैं इससे परेशान
पंचकूला सेक्टर-11 की मार्केट के ठीक सामने सड़क पर पार्किंग की वजह से ज्यादातर दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि इसकी वजह से पूरी मार्केट का रास्ता ब्लाक हो जाता है। जिससे ग्राहक मार्केट में नहीं आ पाते हैं। 

ट्रैफिक पुलिस भी नहीं है मुस्तैद
पंचकूला के लोगों का कहना है कि पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस ज्यादा मुस्तैद नहीं है। जिसकी वजह से लोग सड़कों पर वाहन पार्क कर देते हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करने में मुस्तैदी दिखाती तो लोग सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करते। सेक्टर-11 के मार्केट में पार्किंग स्पेस की सबसे बड़ी समस्या है। मार्केट व्यापारियों का कहना है कि पार्किंग स्पेस कम होने की वजह से लोग मेन सड़क पर वाहन पार्क हैं। ट्रेडर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी करण नरुला ने बताया कि मार्केट में सबसे ज्यादा बैंक हैं। जिसकी वजह से लोग का यहां पूरे दिन आना जाना लगा रहता है। पार्किंग स्पेक कम है, इसलिए लोग वाहर वाहन खड़ा कर देते हैं। 
 
पार्किंग है यहां पर बड़ी समस्या 
शहर के अधिकतर सेक्टरों में पार्किंग की समस्या है। जिसकी वजह से लोगों ने मार्केट में सड़कों पर वाहन खड़ा करना शुरू कर दिया है। ऐसे में शहर का ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित है। पूरे दिन मार्केट में जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले कई वर्षों से लोग अंडर ग्राउंड पार्किंग की मांग कर रहे हैं। लेकिन लोगों को पार्किंग की समस्या से अब तक निजात नहीं मिल पाई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास अंडर ग्राउंड पार्किंग को लेकर अब तक कोई प्लानिंग नहीं है।      

 
पंचकूला में लगाएंगे नो पार्किंग का बोर्ड
एसीपी ट्रैफिक मनीष सहगल ने कहा कि जल्द ही ट्रैफिक पुुलिस हरेक मार्केट में नो पार्किेग का बोर्ड लगाएगी। इसके लिए बोर्ड तैयार किए जा रहे हैं। यदि फिर भी कोई वाहन सड़क पर पार्क करेगा तो उसका चालान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed