फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat bhavan name will be ut guest house

चंडीगढ़ः पंचायत भवन का नाम होगा यूटी गेस्ट हाउस, बनेगा रूफ टॉप रेस्टोरेंट और कमरे डीलक्स

Fri, 08 Nov 2019 03:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
panchayat bhavan name will be ut guest house
पंचायत भवन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-18 स्थित पंचायत भवन का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। सामान्य कमरों को डीलक्स बनाया जाएगा। किचन और डाइनिंग हाल के साथ फर्नीचर भी यूटी गेस्ट हाउस के जैसा ही होगा। दो कांफ्रेंस हाल और एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। पंचायत भवन के नाम को भी बदलकर यूटी गेस्ट हाउस (2) रखा जाएगा। शहर को अगस्त 2020 तक एक और यूटी गेस्ट हाउस मिल जाएगा।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने बुधवार को एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा, होम सेक्रेटरी एके गुप्ता, चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया, नगर निगम कमिश्नर केके यादव और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ पंचायत भवन का दौरा किया। उन्होंने पाया कि शहर के प्राइम लोकेशन पर भवन के होने के बावजूद यहां आने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। इसके अलावा इस भवन की हालत भी काफी खराब है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इसकी दशा सुधारने के निर्देश दिए। मनोज परिदा ने पंचायत भवन को सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस के पैटर्न पर दोबारा से बनाने के आदेश दिए। उन्होंने इसके लिए समय सीमा भी तय कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे बदल जाएगा पंचायत भवन का नक्शा
पंचायत भवन को यूटी गेस्ट के जैसा विकसित किया जाएगा। पंचायत भवन में दो हॉल हैं, जिन्हें यूटी गेस्ट हाउस, सेक्टर-42 के रूसा भवन और जीसीजी-11 के कांफ्रेंस हाल के जैसा बनाया जाएगा। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी ताकि बड़े सेमिनार व कांफ्रेंस का आयोजन किया जा सके। सभी कमरों को डीलक्स बनाया जाएगा, इनमें अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी। भवन के खाली स्थानों पर सजावट की जाएगी। पंचायत भवन में वर्तमान में 36 कमरे है। कमरों के डिजाइन में बदलाव कर इनकी संख्या 50 तक कर दी जाएगी। भवन में एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। पंचायत भवन के किचन और डाइनिंग हॉल को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। भवन के फर्नीचर को भी आवश्यकता अनुसार बदला जाएगा। इसके अलावा पंचायत भवन का नाम भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई 2020 से पहले काम को पूरा करने के आदेश
एडवाइजर के आदेशों के अनुसार हॉस्पिटैलिटी विभाग पंचायत भवन को खाली कर 15 दिसंबर तक इंजीनियरिंग विभाग को सौंपेगा। हॉस्पिटैलिटी सेक्रेटरी को एक प्लान बनाने को कहा गया है, जिसके अनुसार इसको चलाया जाएगा। अतिरिक्त स्टॉफ, फर्नीचर व अन्य सामानों का इस्टीमेट भी तैयार करने को कहा गया है। 22 नबंवर तक अर्बन प्लॉनिंग और ऑर्किटेक्चर विभाग होने वाले काम का डिजाइन तैयार करेगा। 30 नवंबर तक इंजीनियरिंग विभाग पंचायत भवन में होने वाले काम को लेकर इस्टीमेट बनाएगा और 30 जुलाई 2020 से पहले काम को पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासन चाहता है कि 15 अगस्त 2020 को पंचायत भवन को यूटी गेस्ट हाउस (2), सेक्टर-18 के तौर विकसित कर इसका उद्घाटन कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed