फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Staff, strike, work, stalled, panchkula, bank

केंद्रीय ट्रेड यूनियन कर्मचारियों की हड़ताल से ठप रहा कामकाज

Sat, 03 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Staff, strike, work, stalled, panchkula, bank
हड़ताल से ठप रहा कामकाज - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को हुई हड़ताल का असर पंचकूला में भी देखने को मिला। कई जगहों पर हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। सरकारी विभागों में हड़ताल का असर खासा देखने को मिला। रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रागनी सुनाया। रागनियों के माध्यम से सरकार पर तंज भी कसा गया। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने मांगों को लेकर हड़ताल रखी। प्रांतीय महासचिव राजकुमार व जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की लंबित मांगों को दो साल बाद भी पूरा नहीं किया गया। जबकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


शहर के कई बैंक बंद  
शहर में कई बैंकों बंद रहे। जिसके कारण लोगों को बैंक के कामकाज निपटाने में काफी परेशानी हुई। बैंकों में काम करवाने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि कई बैंकों के बाहर बकायदा लिखा था कि शुक्रवार को हड़ताल है। सेक्टर 11 में कई सरकारी बैंकों के कार्यालय है, इनमें से ज्यादात्तर सरकारी बैंक बंद थे। कुछ बैंकों के बाहर तो ताला लटका हुआ था, वहीं कुछ बैंकों का शटर आधा खुला था।  
विज्ञापन


यूनियन ने निकाला रोषमार्च
रायपुररानी। अनाज मंडी में भवन निर्माण कामगार यूनियन, सर्व कर्मचारी यूनियन व अन्य यूनियनों के सदस्य जमा हुए व सरकार की मजदूरों विरोधी नीतियों के खिलाफ मंडी से लेकर बस स्टैंड तक एक रोष मार्च निकाला। जिसमें सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। वहीं सदस्यों ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में जानकार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की नीतियों से लोग परेशान
बरवाला।जाट धर्मशाला में सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन सीटू हरियाणा जिला पंचकूला इकाई से संबंधित, भवन निर्माण कामगार यूनियन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्कर, मिड डे मिल वर्कर, कच्चे कर्मचारी ने हड़ताल में भाग लिया। सीटू प्रधान लक्ष्मण बतौड़ ने बताया कि बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण हर व्यक्ति पर महंगाई की मार पड़ रही है। 


हड़ताल का दिखा मिलाजुला असर
मोरनी। यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ, महासंघ, आशा वर्कर, एमडीएम वर्कर, भवन निर्माण कामगार यूनियन, अध्यापक संघ, वन विभाग मजदूर यूनियन, सीटू के पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन में भाग लिया। अध्यापक संघ के प्रधान लैक सिंह प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जो कर्मचारियों का शोषण कर रही है। मास्टर किशन ठाकुर ने सरकार की कर्मचारियों के प्रति बनाई जा रही नीतियों का विरोध किया। रोष प्रदर्शन में पितांबर मोहन, अमर सिंह, केशर सिंह, प्रमाल सिंह, निशा देवी, संजीव, कामरेड लच्छी राम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed