फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Police Inspector, Sub Inspector Transfer

पंचकूला पुलिस के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के किए गए ट्रांसफर

Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Police Inspector, Sub Inspector Transfer
पंचकूला। पंचकूला पुलिस में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को कालका पुलिस स्टेशन से ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अब दोबारा सेक्टर-20 के थाना प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं इंस्पेक्टर महाबीर सिंह को सेक्टर-20 थाना से ट्रांसफर कर कालका स्टेशन का चार्ज दिया गया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार को डीसीपी ऑफिस के सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस इंचार्ज से हटाकर मनसा देवी कांपलेक्स का चार्ज दिय गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को सेक्टर-7 पुलिस चौकी से ट्रांसफर कर पिंजौर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर पवन कुमार को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा एसआई राजिंदर सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस पोस्ट मौली भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर जिले सिंह को अमरावती चौकी से ट्रांसफर कर सेक्टर-5 थाना में ट्रांसफर किया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर सूरजमल को पुलिस चौकी मौली से ट्रांसफर कर कालका पुलिस स्टेशन भेजा गया है। वहीं एएसआई योगध्यान को सकेतड़ी पुलिस चौकी से ट्रांसफर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। एएसआई आनंद प्रकाश को पिंजौर पुलिस स्टेशन से ट्रांसफर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। एएसआई श्याम सिंह को पिंजौर पुलिस स्टेशन से ट्रांसफर कर मोरनी पुलिस चौकी भेजा गया है। एएसआई मान सिंह को ट्रांसफर कर पुलिस चौकी मोरनी से ट्रांसफर कर अमरावती पुलिस चौकी भेजा गया है। एएसआई प्रीतम सिंह को डीसीपी ऑफिस से ट्रांसफर कर सकेतड़ी पुलिस चौकी भेजा गया है। एएसआई दीदार सिंह को रामगढ़ पुलिस चौकी से ट्रांसफर कर सेक्टर-25 पुलिस चौकी भेजा है। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि यह रूटीन में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed