फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula : Ban on rearing Pitbull and Rottweiler in Panchkula

Panchkula : पंचकूला में पिटबुल और रॉटविलर पर प्रतिबंध, अगर पाला तो जुर्माना, कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य

Fri, 30 Sep 2022 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 01:40 AM IST
सार

Panchkula : शहरवासी अब पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के खूंखार कुत्तों को घर में नहीं रख सकेंगे। यदि कोई पालता है तो उसे पांच हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम सदन की बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल ने पार्षदों की सहमति के बाद इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
Panchkula : Ban on rearing Pitbull and Rottweiler in Panchkula
पिटबुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरवासी अब पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के खूंखार कुत्तों को घर में नहीं रख सकेंगे। यदि कोई पालता है तो उसे पांच हजार का जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम सदन की बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल ने पार्षदों की सहमति के बाद इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। मेयर ने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें खूंखार कुत्तों के कारण लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन


सदन की बैठक में पिटबुल और रॉटविलर नस्ल का कुत्ता रखने वालों पर जुर्माना लगेगा। जुर्माना नहीं भरने पर सजा का भी प्रावधान किया गया है। सजा क्या होगी अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है। निगम ने यह प्रस्ताव कानपुर की तर्ज पर पास किया है। कुत्तों की इन दोनों प्रजातियों को घरों में रखने पर कानपुर निगम ने पांच हजार रुपया जुर्माने का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन


कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो लगेगा दो हजार जुर्माना
शहरी क्षेत्र में रहने वाले जिन लोगों ने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह जल्द करवा लें। नहीं तो दो हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। सदन की बैठक में बिना रजिस्ट्रेशन घर में पालतू कुत्ता रखने वालों पर मेयर ने जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। निगम के पास महज 40 लोगों ने अब तक पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना प्लानिंग के पास किया प्रस्ताव
निगम ने पिटबुल और रॉटविलर नस्ल के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध तो लगा दिया है लेकिन जिन्होंने घर में इन कुत्तों को पाल रखा है वह अब इनका क्या करेंगे। शहर में करीब 50 से 60 दोनों नस्ल के कुत्ते हैं। मेयर भी मानते हैं कुत्तों को प्रतिबंध के बाद कहां रखा जाएगा। निगम यह तय नहीं किया है। इससे साफ है कि निगम ने यह प्रस्ताव बिना प्लानिंग के पास किया है। मेयर कुलभूषण गोयल बताया कि जिन्होंने कुत्तों को पाल रखा है वह उनकी जिम्मेदारी है।

एक नजर...

  • पंचकूला में आवारा कुत्तों की संख्या -----6000
  • कुत्तों की नसबंदी की गई ---------1500
  • कुत्तों को रजिस्ट्रेशन किया गया ------50
  • रोजना कुत्तों के काटने के केस -------20
  • हर महीने डॉग बाइट के केस -------400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed