फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Organisers applied again for Honey Singh's live concert, hope to get permission

Panchkula News: हनी सिंह के लाइव कंसर्ट के लिए आयोजकों ने फिर किया आवेदन, परमिशन की उम्मीद

Wed, 19 Mar 2025 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 19 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Organisers applied again for Honey Singh's live concert, hope to get permission
चंडीगढ़। युवाओं के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाले रैपर व सिंगर यो-यो हनी सिंह 23 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में लुंगी डांस करेंगे। वह ब्राउन रंग से लेकर डोप शॉप और लव डोज तक, जैसे सुपरहिट गाने पेश करेंगे। आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए दोबारा डीसी ऑफिस में मंगलवार को आवेदन किया है। अधिकारियों को बुधवार कार्यक्रम के लिए परमिशन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अन्य गायकों की तरह हनी सिंह भी 22 फरवरी से 5 अप्रैल तक देश के 10 बड़े शहरों में मिलियनेयर इंडिया टूर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसमें 8वां लाइव कंसर्ट चंडीगढ़ में होगा। हालांकि कुछ दिन पहले यह कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित करने को लेकर भी विवाद छिड़ा था, लेकिन अब यह कार्यक्रम चंडीगढ़ में होगा। इस कार्यक्रम के लिए करीब 15 हजार टिकटों की बिक्री पहले ही हो चुकी है और अब ब्लैक में भी टिकटों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि हनी सिंह के शो के आयोजकों ने मंगलवार को दोबारा ग्राउंड बुकिंग की परमिशन मांगी है। बुधवार को उन्हें नए रेट के अनुसार मंजूरी दे दी जाएगी। पहले उन्होंने पुराने रेट के अनुसार मंजूरी के लिए आवेदन किया था, जो करीब 30 हजार रुपये था। अब डीसी ऑफिस ने ग्राउंड बुकिंग का रेट करीब 5 लाख रुपये कर दिया है। शो के आयोजकों ने दोबारा ग्राउंड बुकिंग के लिए नए रेट के अनुसार आवेदन किया है। बुधवार को शो की मंजूरी दी जा सकती है, क्योंकि आयोजन सभी नियम व शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed