{"_id":"667cc06e729a314760092f4d","slug":"ordering-rent-money-online-became-expensive-fraud-of-rs-15000-happened-panchkula-news-c-87-1-pan1001-113256-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किराए का पैसा ऑनलाइन मंगवाना पड़ा महंगा, हो गई 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किराए का पैसा ऑनलाइन मंगवाना पड़ा महंगा, हो गई 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के अमरावती निवासी 21 साल के युवक के साथ 15 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-12 के साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित वंश त्यागी ने बताया कि 25 जून 2024 की सुबह 10:30 बजे वह अपने दादा के साथ कार से अपनी फैक्ट्री जा रहा था। उसी दौरान उसके दादा के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दिल्ली के घर का किराया 20 हजार रुपए ऑनलाइन भेजने की बात कही। वंश ने कहा कि उनके दादा गूगल पे या पेटीएम का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
इस पर उस कॉलर ने वंश त्यागी से उसका गूगल पे नंबर मांगा और शुरू में पहले 50 रुपये भेजकर चेक करने को कहा। वंश त्यागी के मोबाइल पर क्रेडिट का टेक्स्ट मैसेज आने पर उन्होंने आरोपी को उसके बारे में बता दिया। उसके बाद आरोपी ने 15 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया। बचे हुए 5 हजार रुपये भेजते समय आरोपी ने बताया कि धोखे से से पांच हजार की बजाय 50 हजार रुपए चले गए हैं। आरोपी ने वंश त्यागी को बाकी के 45000 रुपये तुरंत वापस करने को कहा।
विज्ञापन
इस पर वंश त्यागी ने ने कहा कि वह गाड़ी चला रहा है और फैक्ट्री पहुंचने के बाद ही पैसा वापस ऑनलाइन ट्रांसफर कर पाएगा। इस पर आरोपी ने कहा कि उसे पैसों की जरूरत है और तब तक 15 हजार रुपए ही ट्रांसफर कर दें। उसके कहे मुताबिक वंश त्यागी ने तुरंत 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जैसे ही वह अपनी फैक्ट्री पहुंचा तो उसने देखा कि उसके मोबाइल पर पैसे जमा होने का मैसेज किसी निजी मोबाइल नंबर से आया था। उसके बाद उसने आरोपी को कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी। संवाद