{"_id":"699b6992dc1304fb8d03856d","slug":"open-sewer-pipeline-in-sector-17-market-stench-troubles-shopkeepers-and-customers-panchkula-news-c-87-1-pan1010-133291-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-17 मार्केट में सीवर पाइप लाइन खुली, बदबू से दुकानदार व ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-17 मार्केट में सीवर पाइप लाइन खुली, बदबू से दुकानदार व ग्राहक परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-17 स्थित मार्केट में सीवर पाइप लाइन पर ढक्कन न होने के कारण स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुली पाइप लाइन से पूरे दिन दुर्गंध फैलती रहती है, जिससे बाजार का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक दुकानों पर रुकने से कतराते हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप लाइन लंबे समय से बिना ढक्कन के खुली पड़ी है। दिनभर गंदगी उड़ती रहती है और आसपास मक्खियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि नगर निगम पंचकूला को कई बार अवगत कराया गया है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर पाइप लाइन पर ढक्कन लगवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बाजार में स्वच्छ वातावरण बहाल हो सके और दुकानदारों व ग्राहकों को राहत मिल सके।