फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one youth hang on tree

पलसोरा के जंगल में युवक पेड़ से लटका, मौत

Wed, 11 Sep 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
one youth hang on tree
चंडीगढ़। पलसोरा के जंगल में सोमवार देर रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाकर मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। मृतक की पहचान सेक्टर-54 झुग्गी निवासी पवन (20) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले में सीआरपीसी 174 के तहत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात राहगीर ने पुलिस को बताया कि पलसोरा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका है। पीसीआर समेत सेक्टर-56 पुलिस चौकी इंचार्ज सेवा सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि पवन झुग्गियों में रहता था। वह मूल रूप से बिहार निवासी था। घटना की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार सुबह डड्डूमाजरा निवासी 14 वर्षीय योगेश का भी शव पेड़ से लटकता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed