फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one smuggler arrest

लुधियाना नशा सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ दबोचा

Wed, 11 Sep 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
one smuggler arrest
चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस अड्डे की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी नशे को लुधियाना में सप्लाई करने जा रहा था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गांव मनसुख बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़) निवासी शिव प्रसाद (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार रात सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति एक बोरी के साथ बस स्टैंड आ रहा था। पुलिस को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। टीम को शक हुआ और व्यक्ति को रोककर चेकिंग की तो बोरी से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिव प्रसाद निवासी छत्तीसगढ़ बताया। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी छत्तीसगढ़ से नशा लेकर आया था और आगे इसे लुधियाना में सप्लाई करने जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह नशा किसे सप्लाई करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed