फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Number increase case: State Vigilance Bureau recovered 1.5 crore from Nagar-Ashwani

नंबर बढ़ाने का मामला : स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने नागर-अश्वनी से 1.5 करोड़ बरामद किए

Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Number increase case: State Vigilance Bureau recovered 1.5 crore from Nagar-Ashwani
पंचकूला। हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो को हरियाणा लोक सेवा आयोग के उपसचिव नागर और सहयोगी अश्विनी शर्मा से रिमांड के दौरान 1.50 करोड़ रुपये की और बरामदगी हुई है। अभी तक इस मामले में 3.60 करोड़ की बरामदगी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की तरफ से 17 नवंबर 2021 को सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक जसबीर सिंह और नवीन के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद छापा मारा गया था। जिला भिवानी निवासी नवीन कुमार को 20 लाख रुपये की नकद राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उसे 18 नवंबर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नवीन से पूछताछ और प्राप्त अन्य सबूतों के आधार पर झज्जर निवासी अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी के दौरान 1.07 करोड़ 97 हजार रुपये की नकद राशि जब्त की है। उसने कबूल किया कि यह पैसा अनिल नागर को भुगतान किया जाना था। विजिलेंस की हिरासत में रहकर अश्विनी ने अनिल नागर एचसीएस से संपर्क किया। इसके बाद अश्विनी और नागर ने एचपीएससी में अपने कार्यालय में पैसे सौंपने के लिए बुलाया। आगे की जांच के बाद ब्यूरो ने अनिल नागर को अश्विनी शर्मा से उनके कार्यालय में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अनिल नागर के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद की गई। नागर की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास के साथ-साथ उनके एक सहयोगी के आवास पर भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

2 करोड़ 10 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई। इसके अलावा अनिल नागर एचसीएस के घर की तलाशी के दौरान 12 लाख रुपये नकद, 50 लाख रुपये की एक लैंड डीड, लैपटॉप और डिजिटल मीडिया जब्त किया गया है। मामले में ब्यूरो ने अनिल नागर को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर छापेमारी की, तो 1 करोड़ 20 लाख रुपये की और राशि बरामद की गई है। इस मामले में अब तक कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये की नकद राशि बरामद हो चुकी है। आपराधिक साजिश के अधिक विवरण का पता लगाने और सभी दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed