{"_id":"5e8cd8f18ebc3e729f68a860","slug":"nohun-palwal-faridabad-become-the-center-of-corona-in-haryana-panchkula-news-pkl3717887170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Haryana: कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने नूंह-पलवल और फरीदाबाद, तीनों दिल्ली से सटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Haryana: कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बने नूंह-पलवल और फरीदाबाद, तीनों दिल्ली से सटे
Wed, 08 Apr 2020 11:20 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
कोरोना, लॉकडाउन और बढ़ते मामले
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में कोरोना का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे तीन जिले बने हुए हैं। तीनों जिलों नूंह, पलवल व फरीदाबाद में तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है। गुरुग्राम में भी अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं। मरकज से लौटे तब्लीगी जमातियों के कारण प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ी है।
मंगलवार को अकेले नूंह में 23 नए मामले सामने आए। फरीदाबाद में 6 व गुरुग्राम में 2 नए संक्रमित मिले हैं। सरकारी रिकॉर्ड अनुसार पलवल में मंगलवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। जमातियों में ज्यादा केस सामने आने पर सरकार की चिंताएं भी बढ़ गई हैं, चूंकि इससे समुदाय में कोरोना के फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, सरकार ने भीलवाड़ा मॉडल अपनाते हुए सभी ताजा संक्रमित मरीजों वाले गांवों को सील कर दिया है। न तो कोई अंदर जा सकता है, न बाहर आ सकता है।
संदिग्ध लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। जिनकी जांच की जरूरत है, उनकी जांच कराई जा रही है। गांवों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग कर रही हैं। हथीन ब्लॉक के पांच गांव हुचपुरी कलां, मठेपुर, दुरैंची, छांपसा व महलूका गांव पहले से सील चल रहे हैं। इन गांवों के सरपंचों को डीसी 2 अप्रैल को जमातियों के आने की सूचना छिपाने पर सस्पेंड कर चुके हैं।
विज्ञापन
बंद व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें ग्रामीण
स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक सूरजभान कंबोज ने कहा कि लोग बंद के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें। नूंह, फरीदाबाद व पलवल में सामने आए नए मामलों में ज्यादातर मकरज से लौटे तब्लीगी हैं। इनसे आगे संक्रमण न फैले इसलिए जिन गांवों या क्षेत्र में ये संक्रमित मिले हैं, उन्हें सील कर दिया गया है। संदिग्धों की स्वास्थ्य जांच जारी है। लोगों की आवाजाही इन क्षेत्रों में पूरी तरह बंद है।
इतने संक्रमित हो चुके डिस्चार्ज
फरीदाबाद में कोरोना के 2, गुरुग्राम में 9 व पलवल में एक मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। ये अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। कोई भी दिक्कत होने पर सीधे अस्पताल में संपर्क करने की सलाह दी गई है।