फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No reconstruction of damaged culverts for two years; villagers have received nothing but assurances.

Panchkula News: दो साल से टूटी पुलियों का निर्माण नहीं, ग्रामीणों को मिले तो बस आश्वासन

Thu, 16 Apr 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
No reconstruction of damaged culverts for two years; villagers have received nothing but assurances.
टांगरी नदी के पास क्षतिग्रस्त पुलियों से आवागमन प्रभावित, बरसात से पहले काम नहीं हुआ तो बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। टोडा लिंक सड़क मार्ग पर टांगरी नदी के पास दो साल से टूटी पड़ी पुलियों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलियों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है और यदि बरसात से पहले निर्माण नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2024 में भारी बरसात के दौरान तेज बहाव के कारण बरसाती पानी की निकासी के लिए बनी दोनों पुलियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे रास्ता बंद हो गया था। उस समय पीडब्ल्यूडी विभाग ने अस्थायी रूप से पाइप और मिट्टी डालकर रास्ता बहाल किया था, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया।
विज्ञापन

गांव टोडा के रामकुमार, सरजन सिंह, राजकुमार, सुरजीत सिंह, जनक राज और राजेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से पक्की पुलियों के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि टूटी पुलियों के किनारों पर न तो सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिससे बाहरी वाहन चालकों को जानकारी नहीं मिलती और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
लोगों का कहना है कि जून-जुलाई में बरसात के दौरान इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द पुलियों का निर्माण कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि पुलियों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया सरकार को भेजी गई है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed