फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The police apprehended Suraj near the cinema; during questioning, he confessed to stealing the motorcycle.

Panchkula News: सूरज सिनेमा के पास पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में बाइक चोरी करने की बात कबूली

Thu, 17 Sep 2026 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The police apprehended Suraj near the cinema; during questioning, he confessed to stealing the motorcycle.
चोरी के बाद दोनों बाइकों की नंबर प्लेट तोड़कर हटाई थी, अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी समीर और मौली जागरां, चंडीगढ़ निवासी दीपक वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा के पास चोरी की बाइक लेकर खड़े थे। जांच के दौरान दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पूछताछ की गई तो दोनों ने करीब एक माह पहले ढकोली से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

दस्तावेज नहीं दिखा सके तो खुला राज
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने सूरज सिनेमा के पास दोनों युवकों को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर देखा। पुलिस ने दोनों से वाहनों के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोटरसाइकिलें करीब एक माह पहले ढकोली से चोरी की थीं।
विज्ञापन


नंबर प्लेट तोड़कर फेंकी
पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़कर हटा दी थीं, ताकि वाहनों की पहचान न हो सके। पुलिस ने दोनों चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं। थाना सेक्टर-7 में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed