फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   State-level girls' cricket tournament in Panchkula; players display their prowess.

Panchkula News: पंचकूला में राज्य स्तरीय लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 17 Sep 2026 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
State-level girls' cricket tournament in Panchkula; players display their prowess.
चार मैदानों पर अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले, पहले दिन फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक समेत कई टीमों ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल स्टेडियम और डी-मार्ट चैंप्स ग्राउंड समेत चार स्थानों पर हुए मुकाबले, छात्राओं में दिखा खासा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पंचकूला में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले चार मैदानों पर कराए जा रहे हैं। इनमें ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3, सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल, डी-मार्ट चैंप्स ग्राउंड और सतलुज पब्लिक स्कूल शामिल हैं। पहले दिन अलग-अलग मैदानों पर कई टीमों ने जीत दर्ज की।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुए तीन मुकाबले
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फरीदाबाद ने गुरुग्राम को छह विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में सोनीपत ने फतेहाबाद को नौ विकेट से शिकस्त दी। तीसरे मैच में रोहतक ने यमुनानगर को 62 रन से मात दी।
विज्ञापन


डी-मार्ट चैंप्स ग्राउंड में भी हुए मुकाबले
डी-मार्ट चैंप्स ग्राउंड पर हुए मुकाबलों में कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 41 रन से हराया। वहीं, पानीपत ने पलवल को नौ विकेट से शिकस्त दी।

अंडर-17 में पंचकूला ने हिसार को हराया
अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में पंचकूला की टीम ने हिसार को 74 रन से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, जींद ने करनाल को शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में झज्जर की टीम ने अंबाला की ओर से दिए गए 106 रन के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed