फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   new president of haryana boxing fedration

हरियाणा बाक्सिंग संघ का चुनाव व कार्यकारिणी की अहम बैठक

Mon, 29 Jul 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
new president of haryana boxing fedration
हरियाणा बॉक्सिंग संघ की कार्यकारिणी अहम बैठक और चुनाव पंचकूला में रविवार को हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मेजर सत्यपाल सिंह को हरियाणा बाक्सिंग संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया और बाकी पदाधिकारियों के नामों को लेकर भी प्रस्ताव रखे गए, जिसके साथ ही उनका भी चुनाव हुआ। पंचकूला स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही पदाधिकारी पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे बॉक्सिंग संघ पदाधिकारियों ने प्रस्ताव आने के बाद में सर्वसम्मति से मेजर सत्यपाल सिंह को बॉक्सिंग संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। उपाध्यक्ष के लिए जोगेंद्र सिंह, सुनील दलाल, सचिव अश्वनी शर्मा, संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह, रविंदर पन्नू, कोषाध्यक्ष कैप्टन परवीर गहलोत, एग्जीक्यूटिव मेंबर ओमवीर हुड्डा और रवि शर्मा को चुना गया है। बाक्सिंग संघ हरियाणा से जुड़े युवाओं ने पंचकूला के होटल पल्लवी में हुए चुनाव के बाद में चुने गए पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया। गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, पंचूकला, रोहतक, जींद, सिरसा, अंबाला, करनाल, सोनीपत अन्य जिलों से पहुंचे युवाओं ने कार्यकारिणी के सदस्यों और प्रधान मेजर सत्यपाल सिंह का गर्मजोशी के साथ में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed