{"_id":"6260664be2f8d84cce45d2bf","slug":"neighbor-withdrew-60-thousand-rupees-from-credit-card-case-registered-pkl-office-news-pkl44824746","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी में किराये के मकान में रहने वाले पड़ोसी ने ही क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी करने के बाद 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एमडीसी स्थित साइबर थाना में दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच मेें जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, एमडीसी सेक्टर-4 निवासी रविंदर ने बताया कि वह किराए पर रहता है। उसके ही मकान में सुखदेव सिंह बाम्बरा नाम के व्यक्ति ने कमरा किराये पर लिया था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे के कमरे में आने-जाने लगे। जब भी पीड़ित बाथरूम में जाता तो पीछे से आरोपी उसके घर में आकर उसके मोबाइल के साथ छेड़खानी करता। इसी दौरान उसने मोबाइल से उसके क्रेडिट कार्ड की डिटेल निकाल ली। आरोपी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर पीड़ित के मोबाइल से ओटीपी डिलीट कर देता था। जब पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का बिल 60 हजार रुपये आया तो वह चौंक गया क्योंकि उसने किसी भी प्रकार की शॉपिंग नहीं की थी।
पीड़ित ने तुरंत पड़ोसी सुखदेव से पूछा कि उसने कहीं उसका क्रेडिट कार्ड तो नहीं इस्तेमाल किया। इस पर उसने हामी भरी और जल्द से जल्द उसका पैसा वापस करने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपी चुपके से मकान खाली कर कहीं और चला गया। फोन करने आरोपी का नंबर बंद आया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।