Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speech competition on the theme Integrity organized at Jalouli School

Panchkula News: जलौली स्कूल में सत्यनिष्ठा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 01 Nov 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Speech competition on the theme Integrity organized at Jalouli School
जलौली स्कूल में सत्यनिष्ठा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के आयोजन के अंतर्गत पावरग्रिड नगल पंचकूला की ओर से शहीद रोहित कौशल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जलौली में “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा”* विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारोत्तेजक भाषणों के माध्यम से यह बताया कि व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता अपनाकर एक समृद्ध एवं भ्रष्टाचार-मुक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेडिकल 12वीं मेडिकल संकाय की छात्रा राधिका ने प्रथम स्थान, 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा अलीज़ा ने द्वितीय स्थान और 12वीं कला संकाय की छात्रा मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 12वीं कक्षा कला संकाय के छात्र गुलशन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान विजेताओं प्रतिभागियों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति, प्रभावशाली संवाद शैली एवं विषय की गहन समझ की सराहना की गई। नरिंदर सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक, पावरग्रिड ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता सतत समृद्धि प्राप्त करने और जनविश्वास को सुदृढ़ बनाने के मूलभूत आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समृद्ध एवं भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पुष्पा देवी, प्रधानाचार्या, शहीद रोहित कौशल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जलौली ने पावरग्रिड की इस पहल की सराहना की तथा विद्यार्थियों को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में ईमानदारी, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा सत्यनिष्ठा और समृद्धि के बीच के महत्वपूर्ण संबंध को समझने का एक उपयोगी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन के सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed