{"_id":"6ae65595539ad6e1680d3d58","slug":"migrant-families-living-near-belwali-for-four-decades-are-not-receiving-drinking-water-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143261-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चार दशक से बेलवाली के पास रह रहे प्रवासी परिवारों नहीं मिला रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चार दशक से बेलवाली के पास रह रहे प्रवासी परिवारों नहीं मिला रहा पीने का पानी
विज्ञापन
बेलवाली के पास करीब 100 लोगों की जिंदगी पानी के इंतजाम में बीत रही, छोटे बच्चे भी उठाते हैं पानी की बाल्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव बेलवाली के नजदीक पिछले करीब चार दशक से रह रहे प्रवासी परिवार आज भी पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। यहां रहने वाले करीब 100 लोगों को घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण 200 मीटर से अधिक दूरी तय कर सार्वजनिक नलों से पानी लाना पड़ता है। दिन का काफी समय पानी जुटाने में ही निकल जाता है। लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या के समाधान का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।
कालीचरण, कमल कुमार, विजय पाल, सतीश कुमार, पप्पू, राहुल कुमार, जोगिंदर सिंह, ऋषि पाल, संजीव कुमार, प्रेम पाल और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे करीब 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पेयजल सुविधा नहीं मिली। मजबूरी में गांव बेलवाली के सार्वजनिक नलों से पानी भरकर लाना पड़ता है। दिन में कई बार चक्कर लगाने से उनकी मजदूरी और दूसरे जरूरी काम भी प्रभावित होते हैं।
छोटे बच्चों को भी उठानी पड़ रही जिम्मेदारी
लोगों ने बताया कि अधिकांश परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं। पानी लाने के लिए परिवार के एक सदस्य को काम छोड़ना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे भी बाल्टियां उठाकर पानी लाते हैं। सड़क पार करते समय बच्चों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, जिससे अभिभावक चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन
चार दशक बाद भी नहीं बदली स्थिति
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या अधिकारियों के सामने रखी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से घरों तक पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था करवाने की मांग की है, ताकि रोजाना पानी ढोने की मजबूरी से छुटकारा मिल सके।
- कोट
अगर इन लोगों की ओर से पेयजल समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र सौंपा जाता है तो संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। विभाग की ओर से मिलने वाले आदेशों और निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-धर्मेंद्र सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग