फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registration work in Raipurrani tehsil affected; people forced to make repeated visits

Panchkula News: रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित, लोग काट रहे चक्कर

Sun, 01 Nov 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Registration work in Raipurrani tehsil affected; people forced to make repeated visits
रजिस्ट्री क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद से बिगड़ी व्यवस्था, दो कर्मचारियों की नियुक्ति के बावजूद नहीं संभाला गया चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। तहसील में पिछले कुछ समय से रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
गौरतलब है कि तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क के रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद से ही रजिस्ट्री संबंधी कामकाज प्रभावित है। जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को मोहित शर्मा को रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला। इसके बाद हनी को रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी हुए, लेकिन उन्होंने भी अब तक चार्ज नहीं लिया। इसके चलते तहसील में रजिस्ट्रियों का काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव स्वर्ण सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन को आम जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने की मांग की। साथ ही सवाल उठाया कि नियुक्ति आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारी कार्यभार क्यों नहीं संभाल रहे हैं। प्रशासन को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और आम जनता को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed