Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Took a pledge for the unity and integrity of the nation

Panchkula News: राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया संकल्प

Sun, 01 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge for the unity and integrity of the nation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। देश के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनोज कुमार, कमलदीप सिंह, मोहित, तरसेम और संदीप ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही।


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनके विचार और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने लोगों से उनके आदर्शों पर चलने तथा आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed