फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NCD clinic survey work in final stage, 23835 people are not getting tested

Panchkula News: एनसीडी क्लीनिक सर्वे का काम अंतिम चरण में, 23835 लोग नहीं कर रहे जांच

Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
NCD clinic survey work in final stage, 23835 people are not getting tested
गैर संचारी रोगों से देश में 63 फीसदी होती हैं मौतें, 30 वर्ष से अधिक आयु के लिए जाते हैं सैंपल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एनसीडी क्लीनिक के सर्वे के रिजल्ट में पंचकूला प्रदेश में पहले नंबर पर है, लेकिन सेक्टरों के 23835 लोग अपनी स्क्रीनिंग नहीं करवा रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग का यह सर्वे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। इसके लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टरों के आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें भी की हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर के लोगों से ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। वे लोग प्राइवेट जांच करवाकर भी स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट दे सकते हैं। छह माह से विभाग की रिपोर्ट पूरी नहीं हो पा रही है
पंचकूला जिला एनसीडी क्लीनिक की इंचार्ज डॉ. मनकीरत मुरारा ने बताया कि गैर संचारी रोगों की जांच कर लोगों को स्वस्थ रहने और आने वाली बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गैर संचारी रोग के अंतर्गत 248799 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया था। इसमें अभी तक 224964 लोगों की जांच की गई है। 90 फीसदी सर्वे पूरा किया जा चुका है। इसमें 30 वर्ष से अधिक के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही है। इसमें अगर किसी को कोई बीमारी होती है तो उसकी जानकारी दिए जाने के साथ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवाई देने के साथ मरीज की काउंसलिंग भी की जा रही है। अब शहर के अर्बन एरिया के 23835 लोग इसकी जांच नहीं करवा रहे हैं। सर्वे पूरा नहीं होने के कारण लोगों की बीमारी का पता भी नहीं चल पा रहा है। इसे लेकर सेक्टर के लोगों से बातचीत की जा रही है। इसके बाद भी यह सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। पंचकूला एनसीडी इंचार्ज डॉ. मनकीरत मुरारा ने बताया कि देश में 63 फीसदी मौत गैर संचारी रोगों के कारण हो रही हैं। इस सर्वे के माध्यम से लोगों को समय रहते बीमारी की जानकारी होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग के इस कदम के बाद हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद शहर के लोग इसमें नहीं आ रहे हैं। इस कारण बीमारी का पता भी नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


फास्ट फूड के सेवन से बढ़ रही लोगों की परेशानी
पंचकूला में फास्ट फूड के सेवन से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। लोग फास्ट फूड के सेवन के साथ ही फिजिकल वर्क से परहेज कर रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल का उपयोग भी अधिक कर रहे हैं। इस कारण इस तरह की समस्या बनी हुई है। इस कारण गैर संचारी रोग भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों में ब्लड प्रेशर, शुगर, गंभीर बीमारियों में दिल की बीमारी के मामले ज्यादा सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनसीडी क्लीनिक के अंतर्गत स्क्रीनिंग की जा रही है। बीमारियों की जांच अगर समय पर होगी तो काउंसलिंग के साथ लोगों को इलाज अच्छा हो सकेगा। हमारी मांग है कि लोग अपनी जांच कराएं, जिससे कि उन्हें समय पर इलाज मिल सके। अगर लोगों में कोई बीमारी सामने आती है तो पीएचसी, सीएचसी सहित सिविल अस्पताल से उन्हें दवाएं दी जाती हैं। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed