फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Criminals won't be able to escape even with blurred vehicle number plates.

Panchkula News: वाहन की धुंधली नंबर प्लेट पर भी न बच पाएंगे अपराधी

Sun, 27 Sep 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Criminals won't be able to escape even with blurred vehicle number plates.
पंचकूला। अपराध प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए पंचकूला पुलिस करीब 100 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार कर रही है। इसमें 40 एएनपीआर और 60 अन्य कैमरे शामिल होंगे। कैमरों के जरिए राज्य राजमार्गों, बाजारों और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इससे अपराध की रोकथाम के साथ वारदात के बाद आरोपियों और संदिग्ध वाहनों की पहचान में भी मदद मिलेगी। कैमरों को ऑप्टिकल फाइबर आधारित नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। करीब 25 किलोमीटर फाइबर बिछाने की योजना है, जिसमें कई किलोमीटर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर कैमरे लगाने का काम भी शुरू किया गया है। कैमरों की स्थापना के लिए उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां आपराधिक मामले अधिक सामने आते हैं या लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। राज्य राजमार्ग, प्रमुख बाजार और अन्य संवेदनशील स्थान भी निगरानी में शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम चौक, सेक्टर-16, लेबर चौक समेत अन्य स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। कैमरों की निगरानी और संचालन क्राइम यूनिट के नियंत्रण में रहेगा।

कैमरों से प्राप्त फुटेज का इस्तेमाल अपराध की जांच और संदिग्ध वाहनों या व्यक्तियों की पहचान में किया जा सकेगा। 40 एएनपीआर कैमरों से वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान की जा सकेगी। वाहन की आवाजाही का पता लगाना आसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed