फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Narcotics Bureau will equipped with weapons and modern techniques

हथियारों और आधुनिक उपकरणों से लैस होगा हरियाणा का नारकोटिक्स ब्यूरो, टारगेट पर है नशा

Tue, 21 Jul 2020 02:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 21 Jul 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Haryana Narcotics Bureau will equipped with weapons and modern techniques
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के संगठित अपराध के तौर पर गति पकड़ रहे नशे के धंधे को नष्ट करने के लिए सरकार ने नारकोटिक्स ब्यूरो को शक्तियां प्रदान की है। जल्द ही आधुनिक उपकरणों और हथियारों से ये ब्यूरो लैस नजर आएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने ब्यूरो के अधिकारियों को नशे से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। यह आदेश उन्होंने यहां हुई समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन


इसका मुख्यालय मधुबन में प्रस्तावित किया गया है। इससे राज्य के सभी हिस्सों में आसानी से आवागमन हो सकता है। विज ने कहा कि प्रदेश में 17 स्थानों पर ब्यूरो की इकाइयां स्थापित की जाएगी, जो कि राज्य के प्रवेश मार्गों पर विशेष तौर पर ध्यान देगी। इस संबंध में अन्य आवश्यक विभागों से समुचित सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि देश में नारकोटिक्स ब्यूरो स्थापित करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। प्रदेश से नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए उन्होंने गृहमंत्री बनते ही नारकोटिक ब्यूरो बनाने की घोषणा की थी। इसके फलस्वरूप ब्यूरो का गठन किया गया है। ब्यूरो के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें इस कार्य को करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें गाड़ियां, हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट, नाइट विजन कैमरे सहित अन्य आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही ब्यूरो में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय देने पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही ब्यूरो को और अधिक अक्त्रसमक बनाने के लिए अन्य प्रदेशों के संबंधित मॉडल का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।


380 पदों का सृजन किया
विज ने कहा कि ब्यूरो की सुचारु कार्यप्रणाली के लिए 380 पदों का सृजन किया गया है, जिनकी भर्ती शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने तक नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक डीआईजी, 2 एसपी, 5 डीएसपी, तकनीकी स्टॉफ तथा अन्य आवश्यक स्टाफ शामिल होगा, जिनका प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed