फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Movement: Vocational teachers staged a sit-in for their demands

आंदोलन : वोकेशनल शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Movement: Vocational teachers staged a sit-in for their demands
पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल शिक्षक एसोसिएशन ने सेक्टर-5 धरना स्थल पर 14वें दिन भी धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जींद जिला प्रधान राजेश कौशिक और महेंद्रगढ़ जिला उप प्रधान सतबीर सिंह ने की। शिक्षकों ने प्रदर्शन करने के साथ शिक्षा सदन तक रोष मार्च निकाला। रोष मार्च निकालने के बाद शिक्षा सदन में झाड़ूू लगाकर अपनी मांग को पूरा करने का सरकार से आह्वान किया। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य संरक्षक मुकेश गुर्जर ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स की मांगें जायज हैं। सरकार को इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

विभाग में समायोजन की मांग वर्ष 2019 में बीजेपी सरकार ने पूरा करने का वादा किया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी आज तक पूरी नहीं हुई। इसे पूरा किया जाना चाहिए। वहीं टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि 12 नवंबर को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग है। मीटिंग में अगर हमारी तीनों मांगे पूरी नहीं करते हैं तो वोकेशनल शिक्षक फिर से महाआंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर राज्य सलाहकार अश्वनी मलिक, राज्य सहसचिव दर्शन नैन, पंचकूला जिला प्रधान प्रवीण तंवर, सोनीपत जिला प्रधान नवीन सिंह, जींद महिला जिला प्रधान प्रीति राजपूत, मन्नू सहारण, जुलाना ब्लॉक प्रधान योगेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed