{"_id":"61b3afb71b5905738d4ef165","slug":"movement-vocational-teachers-continue-to-protest-protest-by-shouting-pkl-office-news-pkl4356632145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन : वोकेशनल शिक्षकों का धरना जारी, नारेबाजी कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन : वोकेशनल शिक्षकों का धरना जारी, नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल शिक्षक एसोसिएशन की तरफ से सेक्टर-5 धरनास्थल पर शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर शिक्षकों ने बताया कि राज्यपाल आवास तक रोष मार्च निकालेंगे। सरकार की तरफ से जायज लंबित मांगे नहीं पूरी की गई हैं। सरकार की तरफ से इन्हें पूरा करने का संकल्प लिया गया है। शिक्षकों को समान काम समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों को समायोजन नहीं किया जा रहा हैै।
बायलॉज लागू कर 58 वर्ष तक जॉब सुरक्षा को लेकर भी कोई काम नहीं किया गया है। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने कहा कि महाआंदोलन के दिन राज्यपाल आवास तक रोष मार्च निकाला जाएगा और अगले दिन विधानसभा तक रोष मार्च निकाला जाएगा। राज्य सचिव गीता रानी ने कहा कि वैसे तो सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती है लेकिन क्या इन महिला वोकेशनल टीचर्स में भाजपा सरकार को अपनी बेटियां नजर नहीं आती।
47 दिन से महिला वोकेशनल टीचर्स रोड पर बैठी है और सरकार आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष भीमराज, नूहं जिला प्रधान भूपेंद्र, जिला भिवानी से नरेंद्र, संजीत, मुकेश, मोनिका, प्रीति राजपूत, पंचकुला से प्रियांशु ने प्रदर्शन में भाग लिया।