फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile, cash and glasses stolen after breaking the glass of Scorpio

Panchkula News: स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर मोबाइल, नकदी व चश्मा चोरी

Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mobile, cash and glasses stolen after breaking the glass of Scorpio
एमडीसी सेक्टर-6 में खड़ी गाड़ी को बनाया निशाना
विज्ञापन

भाई के घर गया था मालिक, लौटने पर टूटा मिला शीशा
एमडीसी थाने में केस दर्ज, सीसीटीवी व मोबाइल डंप की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-6 में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर मोबाइल, नकदी और चश्मा चोरी कर ले गए। गाड़ी मालिक कुलदीप की शिकायत पर एमडीसी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने बताया कि वह भैंसा टिब्बा स्थित अपने भाई के घर आया था और स्कॉर्पियो को एमडीसी सेक्टर-6 में खड़ा किया था। कुछ समय बाद लौटने पर गाड़ी का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा मोबाइल फोन, नकदी और चश्मा गायब थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही चोरी की वारदात के समय की मोबाइल डंप भी निकाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed