फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mobile and Rs. 8000 snatched from a youth standing at Rally Chowk

Panchkula News: रैली चौक पर खड़े युवक से मोबाइल और आठ हजार छीने

Sat, 22 Mar 2025 01:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 22 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mobile and Rs. 8000 snatched from a youth standing at Rally Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-12 रैली चौक के पास खड़े युवक का मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये छीनकर झपटमार बाइक सवार फरार हो गए। मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी छोटू की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को छोटू ने बताया कि वह 20 मार्च को रात साढ़े आठ बजे रैली चौक के पास जीजा विजय कुमार का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और पता पूछने के बहाने धक्का मारकर गिरा दिया। जमीन पर गिरने से हाथ से मोबाइल और जेब में रखे आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए। धक्का मारने से हाथ और पैर में चोटें आई हैं। सेक्टर-14 इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed