फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Memorandum submitted by the sanitation workers, the commissioner accepted the demands, the strike ended

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, कमिश्नर ने मांगे मानी, हड़ताल हुई खत्म

Sat, 05 Aug 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted by the sanitation workers, the commissioner accepted the demands, the strike ended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। तीन दिन से आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कमिश्नर को मांगों का ज्ञापन सौंपा। कुछ मांगें मानने पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल ख्त्म कर दी है। सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर उनको अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मांगें मानने पर सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
इन मांगों का सौंपा ज्ञापन

1. सफाई कर्मचारियों को सरकार की हिदायतों के अनुसार पक्का किया जाए।

2. सफाई कर्मचारियों को कोर्ट के न्याय के मुताबिक समान काम समान भत्ता सन् 2017 से एरियर समेत जारी किया जाए।

3. सफाई कर्मचारियों को वर्दी, जूता तेल, साबुन जो कि वर्ष 2022-2023, 2023-2024 से नहीं दिया गया है, उसे तुरंत प्रभाव से जारी करें।

4. सफाई कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए जो कि विभाग के अन्य कर्मचारियों को हरियाणा में अन्य कार्यालयों में दिया जा रहा है।

5. हरियाणा सरकार की हिदायतों के अनुसार जारी पत्र फरवरी 2023 के अनुसार सफाई कर्मचारियों को एलटीसी जारी की जाए।

6. सफाई कर्मचारियों को केबिन दिया जाए।
7. वर्ष 2020 में 258 सफाई कर्मचारी और वर्ष 2022 में 135 सफाई कर्मचारी गैर कानूनी रूप से बर्खास्त किया गया है उन्हें दोबारा से बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed