फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Massive fire in tent house warehouse, goods worth lakhs burnt

Panchkula News: टैंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जला

Wed, 20 May 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in tent house warehouse, goods worth lakhs burnt
सब्जी मंडी के पास देर रात लगी आग, दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सब्जी मंडी के पास स्थित एक टैंट हाउस के गोदाम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा टैंट और कैटरिंग का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम संचालक गौरव ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। करीब 20 मिनट बाद उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा कि गोदाम के ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed