फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Manesar Municipal Corporation limits fixed in all four directions

मानेसर नगर निगम की सीमाएं चारों दिशाओं में तय

Fri, 25 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Manesar Municipal Corporation limits fixed in all four directions
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मानेसर नगर निगम की सीमाएं चारों दिशाओं में तय कर दी हैं। निगम के गठन की गजट अधिसूचना भी वीरवार को जारी कर दी गई। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की मंजूरी के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय ने इसे जारी किया। बुधवार को ही सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में निगम के गठन पर मुहर लगाई गई थी।
विज्ञापन

विभाग के सीमाएं तय करने के बाद अब मानेसर नगर निगम का परिसीमन होगा। परिसीमन के बाद वार्डबंदी की जाएगी। निगम के तहत आने वाले 29 गांवों को अगल-अलग वार्ड में बांटा जाएगा। मानेसर के ये गांव अब पंचायती राज विभाग से स्थानीय निकाय विभाग को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर दिशा मेंगोपालपुर, धनकोट व चंदू गांव की राजस्व सीमाएं मिलेंगी। ग्राम गोपालपुर व धनकोट की संयुक्त राजस्व सीमा के साथ-साथ दक्षिणी पूर्व की ओर यह नगर निगम गुरुग्राम की वर्तमान पश्चिमी सीमा पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व दिशा में नगर निगम गुरुग्राम की वर्तमान सीमा के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ते हुए ग्राम शिकोहपुर की दक्षिणी पूर्वी राजस्व सीमा पर नगर निगम गुरुग्राम की वर्तमान सीमा से मिलेगी। गांव शिकोहपुर-सकटपुर, नौरंगपुर-गैरतपुर बास और बाडगुर्जर गैरतपुर बास की संयुक्त राजस्व सीमाआेें के साथ-साथ दक्षिण की ओर जिला मेवात की सीमा से मिलती है, उसके बाद जिला मेवात की सीमा के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए नैनवाल गांव की पश्चिमी राजस्व सीमा जिला मेवात की सीमा से मिलेगी।

दक्षिण दिशा में नैनवाल व मानेसर गांव की पश्चिमी राजस्व सीमा, गांव कुकरोला की दक्षिणी पूर्वी राजस्व सीमा, गांव फाजलवास की दक्षिण पूर्वी, दक्षिणी सीमा के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम की ओर गांव फाजलवास की दक्षिण पश्चिमी व गांव बिनोला की उत्तर पूर्वी सीमाएं मिलेंगी। इसके बाद गांव फाजलवास-फखरपुर, कुकरोला-फखरपुर, कासन-मोकलवास, कासन-खरखरी व कासन-बासल बी की संयुक्त राजस्व सीमा के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गांव खावसपुर की दक्षिण-पूर्वी राजस्व सीमा से मिलान होगा। पश्चिम दिशा में गांव कासन, ढाणा, बासहरिया, झुंड सराए (आबाद), झुंड सराए (विरान), भागं रोला, ढोरका, वजीरपुर, गढ़ी-हरसरू व गोपालपुर की पश्चिमी सीमाओं के साथ-साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed