फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lieutenant Shannan became an example for daughters and increased her respect.

Panchkula News: बेटियों के लिए बनीं मिसाल लेफ्टिनेंट शनन का बढ़ाया मान

Fri, 26 Jun 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Shannan became an example for daughters and increased her respect.
एनडीए की पहली गर्ल टॉपर को पंचकूला पुलिस ने किया सम्मानित
विज्ञापन

एनडीए में लड़कियों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल कर रचा था इतिहास


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद जब पहली बार लड़कियों के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के दरवाजे खुले, तब देशभर की हजारों बेटियों के बीच शनन ढाका ने इतिहास रचते हुए लड़कियों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। चार साल बाद वही बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देशसेवा की नई जिम्मेदारी संभाल चुकी है। देश की पहली एनडीए गर्ल टॉपर और नवनियुक्त लेफ्टिनेंट शनन ढाका को वीरवार को पंचकूला पुलिस ने सम्मानित किया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शनन का सम्मान किया और उनकी उपलब्धि को पंचकूला ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें प्रशंसा-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन

एनडीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-10 प्राप्त की थी
शनन पंचकूला पुलिस में एसपीओ विजय कुमार की बेटी हैं। वर्ष 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-10 प्राप्त की थी। लड़कियों को पहली बार मिले अवसर में उन्होंने पहले ही प्रयास में देशभर में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रचा। इसके बाद चार वर्ष का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर 13 जून को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड में वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पीढ़ियों कर रहीं देश सेवा

शनन की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से चली आ रही देशसेवा की परंपरा का विस्तार भी है। मूल रूप से रोहतक जिले के सुंडाना गांव की रहने वाली शनन के दादा चंद्रभान ढाका और पिता विजय कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में विजय कुमार पंचकूला पुलिस में एसपीओ हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन जोनून ढाका मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में कैप्टन हैं। अब शनन ने सेना में अधिकारी बनकर इस गौरवशाली विरासत को नई ऊंचाई दी है।


शनन की उपलब्धि बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। - पंकज नैन, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed