{"_id":"6a9c78cbadbd999e830458f3","slug":"gym-reopens-after-ministers-order-inquiry-demanded-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140913-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंत्री के आदेश के बाद फिर खुला जिम, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंत्री के आदेश के बाद फिर खुला जिम, जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। कालका स्थित एक जिम को लेकर शिकायतकर्ता अमित ने नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए हैं। अमित के अनुसार, 25 अगस्त को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संबंधित जिम को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिम करीब एक सप्ताह बंद रहा, लेकिन 3 सितंबर को दोबारा संचालन शुरू कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिम खोलने से पहले कोई वैध अनुमति, नई एनओसी या लाइसेंस नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि जिम संचालन को लेकर कोई कोर्ट स्टे ऑर्डर है तो उसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। अमित ने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
मंत्री को भेजी शिकायत
अमित ने समाधान शिविर के माध्यम से कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को शिकायत भेजी है। इसकी प्रतियां उपायुक्त पंचकूला, पुलिस आयुक्त पंचकूला, नगर निगम आयुक्त और एसडीएम कालका को भी भेजी गई हैं। उन्होंने नियम उल्लंघन मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।